<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 17, 2025

अनैतिक देह व्यापार का संचालक सहित पांच गिरफ्तार


बस्ती। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास एक दो मंजिला मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा प्राइवेट मकान मे चल रहे अनैतिक देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

शिवमूरत चौधरी पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 55 वर्ष, अम्बुज पटेल पुत्र विशुनदेव चौधरी निवासी महेनिया थाना महुली जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 24 वर्ष, राजू यादव पुत्र स्व0 तेजू यादव निवासी दुवखरा थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष, रामकरन पुत्र रामलाल निवासी कोठवा भरतपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 48 वर्ष, हिमेश त्रिपाठी पुत्र रविन्द्र त्रिपाठी निवासी मनैतापुर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर उम्र लगभग 20 वर्ष, रेनू पत्नी  रंजीत निवासी भूंवर निरंजन थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 42 वर्ष को  गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया। 

क्षेत्राधिकारी सदर को जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास एक दो मंजिला मकान में अनैतिक देह व्यापार होता है, जहाँ पर लड़कियाँ महिलाये व पुरुष धन को अर्जित करने के लिये रुपया लेकर अनैतिक देह व्यापार करती है तथा उक्त कार्य हेतु बाहर से भी महिलाये व पुरुष आते है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिस टीम के साथ उक्त दो मंजिला मकान के पास मौके पर पहुचे, उक्त सूचना के सम्बन्ध मे आस पास के लोगों से जानकारी की गयी तो घटना को तस्दीक किये परन्तु मोहल्ला व आस पड़ोस होने के कारण भलाई बुराई के कारण गवाही हेतु तैयार नही हुये कि क्षेत्राधिकारी सदर, बस्ती मय हमराही महिला, पुरुष कर्मचारीगण के मकान का गेट खोलकर एकाएक पुलिस बल के साथ छापा मारा गया तो शिवमूरत चौधरी पुत्र स्व0 रामप्रसाद निवासी रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 55 वर्ष, अम्बुज पटेल पुत्र विशुनदेव चौधरी निवासी महेनिया थाना महुली जनपद संतकबीर नगर उम्र करीब 24 वर्ष, राजू यादव पुत्र स्व0 तेजू यादव निवासी दुवखरा थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष, रामकरन पुत्र रामलाल निवासी कोठवा भरतपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 48 वर्ष, हिमेश त्रिपाठी पुत्र रविन्द्र त्रिपाठी निवासी मनैतापुर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर उम्र लगभग 20 वर्ष, रेनू पत्नी रंजीत निवासी भूंवर निरंजन थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 42 वर्ष अन्दर कमरे मे मौजूद मिले। शिवमूरत द्वारा स्वयं को मकान का मालिक तथा अम्बुज को अपना हिस्सेदार बताया तथा जिनके द्वारा बताया गया कि यहां पर हमलोगों द्वारा महिलाओं और लड़कियो को तथा ग्राहको को प्रेरित करके बुलाया जाता है तथा देह व्यापार किया जाता है। यह भी बताये कि हमलोग महिलाओं और लड़कियों के देह व्यापार से अर्जित धन को मकान का किराया व लड़कियों का हिस्सा देने के बाद जो पैसा बचता है उसे आपस में आधा-आधा बांट लेते हैं तथा उस पैसे से अपने तथा अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं तथा इस मकान का प्रयोग देह व्यापार के लिये किया जाता  है।  कमरे की तलाशी के दौरान एक बोरी में कण्डोम (निरोध) के 9 डब्बे मिले तथा 22 मोबाइल,  40280 रुपया नगद, एक डी0बी0आर0, 03 क्यू आर कोड, 13 नीली व 16 पीली पर्चियां (टोकन पर्ची), 08 इस्तमाल शुदा कण्डोम बरामद हुआ । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 140/2025 धारा  3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि० 1956  पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। । 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages