गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह के निमित्त कार्यक्रम में प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे एवं महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बेनीगंज स्थित कार्यालय पर प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इसके बाद लगी हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा केवल राजनीति नहीं करती है बल्कि हमारे कार्यकर्ता समाज की सेवा भावना के प्रति भी अनुरागी है। सेवा ही अभियान सेवा ही समर्पण हमारा लक्ष्य है।
राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक मिशन के तहत काम करता है। भारतीय जन संघ से लेकर भाजपा तक पार्टी नेतृत्व ने जो संकल्प लिया वो आज पूरा होता दिख रहा है। भाजपा सरकार में हम सबके आस्था को सम्मान मिला भव्य राम मंदिर निर्माण इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। हम लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करना है। अध्यक्षता व आभार महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने एवं संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, रागिनी जायसवाल, ममता गुप्ता, पूजा गुप्ता ओमप्रकाश शर्मा, अंच्युतानद शाही, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, मनोज अग्रहरी, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, प्रदर्शनी कार्यक्रम संयोजक शिवम पाण्डेय, गौरव तिवारी, अशोक गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, सतसुकृत , सचिन जायसवाल, आकाश साहनी, जितेन्द्र निषाद,पूरन अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment