<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 27, 2025

महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 121 वें संस्करण मन की बात को सुना।
आज मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शक्ति केंद्रों व बूथों पर सुना।
आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर पुनः गहरा दुःख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें न्याय दिलाने तथा इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब देने के प्रति अपने संकल्प को दोहराया है।
सभी ने अपने-अपने बूथ व शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम मन की बात को सुना। उन्होंने कहा कि आज  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चौमुखा विकास हो रहा है। हर ओर हों रहीं भारत की जय जयकार। मोदी सरकार की नीतियों से देश हर क्षेत्र में अग्रणी। मोदी सरकार का संकल्प विकसित अर्थव्यवस्था, विकसित भारत। आज विश्व में भारत का डंका बज रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना और सशक्त भारत का निर्माण करना ही उद्देश्य है।
इसी क्रम मे मिर्जापुर मंडल कजाकपुर में विधायक विपिन सिंह, शक्ति नगर में महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, इंद्रप्रस्थ नगर में महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, कल्याणपुर में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता , हुमायूंपुर मे  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आशु, दिलेजाकपुर में डॉ सत्येंद्र सिन्हा, राम-जानकी नगर में पुष्प दंत जैन,  अंधियारी बाग में शशिकांत सिंह, लच्छीपुर में बृजेश मणि मिश्रा, महुईसुधरपुर अच्युतानंद शाही,  जटेपुर ओमप्रकाश शर्मा, छोटे काजीपुर जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, रंजूला रावत, दयानंद शर्मा, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरि, अवधेश अग्रहरी, अनुपमा पांडे,  रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही,  वीरेंद्र पांडेय, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल, अशोक गुप्ता,  दयाकृष्ण गुप्ता, रंजूला रावत, शिवम पाण्डेय , शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक शर्मा, मोहन सिंह, आलोक सिंह, रितेश सिंह व पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष गढ  व महानगर पदाधिकारीगण ने मन की बात कार्यक्रम को सुने।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages