गोरखपुर। अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय महानगर गोरखपुर पर की गयी। आगामी 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच होने वाले भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर हम सभी चलकर इस समाज को एक कर और राष्ट्र को एक करने में अपना योगदान दे सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सपनों को साकार करने हेतु कृत संकल्पित है।
समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। सर्व समावेशी संविधान के शिल्पकार, समाजिक न्याय में प्रबल पक्षधर, अप्रतिम विधिवेत्ता, सामाजिक समरसता समानता एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। बिना भेदभाव के आज सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार में विकास हुआ तो सबका हुआ।
बैठक में महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ,निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता , अनूसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार,ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, वीरेंद्र पांडेय, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव,समरेदु सिंह,बृजेश मणि मिश्रा,दियवेदुनाथ, गौरव तिवारी, शिवम पाण्डेय, शैलेन्द्र पटवा, श्वेता श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धांतों, विक्की कुकरेजा, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता,शिवानंद, विपुल श्रिपाठी, पंकज जायसवाल, सुनील मद्धेशिया , अजमेर आलम, कृष्ण कुमार, अमृतलाल भारती, अनुराग गुप्ता, अखिलेश आर्य सहित गोरखपुर महानगर के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment