बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा पिंक बूथ के संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण को उनके कर्तव्य पालन के संबंध में ब्रीफ करते हुए प्रशिक्षण देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रुधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह की मौजूदगी में जनपद में सर्किल स्तर पर बनाये जा रहे पिंक बूथ के संबंधित समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष, उप निरिक्षक, महिला आरक्षी व अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण को उनके कर्तव्य पालन के संबंध में ब्रीफ करते हुए प्रशिक्षण देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक, पिंक बूथ हेतु नियुक्त महिला आरक्षी व संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment