<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 13, 2025

वंचितों के सच्चे हितैषी थे बी.पी. मण्डल - महेन्द्रनाथ यादव


बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. बीपी मंडल को उनकी 
पुण्यतिथि पर याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बीपी मंडल को नमन् करते हुये कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिवर्तन की बात होगी बीपी मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा।  कहा कि देश में पिछड़ी और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी गई, उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया। उसी मंडल आयोग की रिपोर्ट को तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने 1990 के दशक में लागू कर दिया, जिसके बाद पिछड़ों को सत्ता एवं नौकरी में अधिकाधिक भागीदारी मिली।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, समाजवादी विचारक चन्द्रभूषण मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, आर.डी. निषाद, संजय गौतम, मो. सलीम, रामसिंह यादव, रवि चन्द यादव, विपिन त्रिपाठी, इन्द्रावती शुक्ल आदि ने  कहा कि बी.पी. मंडल ने कहा था कि आरक्षण संवैधानिक मौलिक अधिकार उन्मूलन व आर्थिक उन्नयन का साधन नहीं, बल्कि वंचित तबके के प्रतिनिधित्व सुनिश्चितिकरण का आधार है।  सामाजिक असमानता दूर करने की दिशा में बी.पी. मण्डल का विशेष योगदान है। बीपी मंडल पिछड़ावर्ग के सामाजिक न्याय के महानायक व मूक क्रांति के जनक थे।  बीपी मंडल विधायक, सांसद, मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे।  पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप की गई सिफारिशों के कारण ही उन्हें पिछड़ा वर्ग के महानायक के रूप में याद किया जाता है।
पुण्य तिथि पर बी.पी. मण्डल को नमन् करने वालों में अरविन्द सोनकर, राहुल सिंह, विवेक यादव, लालमन यादव, मानसिंह यादव, युनूस आलम, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, मो. सज्जू, नितराम चौधरी, सुनील चौधरी, गुलाब सोनकर, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, हरीश गौतम, बलवन्त यादव, हनुमान प्रसाद गौड़, जोखूलाल यादव, मधुबन यादव, राजेश यादव, अवधेश यादव, भोलू खान, रविकान्त निषाद, मो. आमिर, मो. हाशिम, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर, विशाल पाठक, अशोक दूबे, महेश चौधरी, सुरेश यादव, गौरीशंकर यादव आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages