<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 7, 2025

भाजपा एक दल नहीं एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है जनकल्याण है


गोरखपुर। भाजपा स्थापना दिवस के निमित्त भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस महानगर के सभी बूथों पर मनाया। महानगर के सभी बूथों पर भारत माता व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं संबोधन कार्यक्रम हुए।

भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत गोरखपुर नगर विधानसभा के बूथ नं. 307 पर  प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भारत माता व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर अच्युतानंद शाही, विकास शर्मा, सिद्धांतों घोष, गुड्डू सिंह, बृजेश राय, बूथ अध्यक्ष महेंद्र पासवान, पार्षद रविंद्र सिंह, अजय सिंह संचू, बाबूलाल पासी सहित बड़ी संख्या में बूथ समिति व स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक पार्टी के इतिहास को बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन का उद्देश्य समाज में बदलाव लाना है लोगों के जीवन में खुशी आए इसके लिए प्रयास करना है भारत को दुनिया में क्रमांक एक पर लाना है और शक्तिशाली बनाना भाजपा व उसके कार्यकर्ताओं का मिशन है। भाजपा संगठन का कार्य ईश्वरी कार्य है देश और समाज के लिए है। भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

अपनी स्थापना से ही देश हित को सर्वोपरि मानने वाली भाजपा देशभर में जन सेवा का प्रतीक बनी है। भाजपा अकेली राजनीतिक पार्टी है जिसने वैचारिक अधिष्ठान को अडिग रखा है और उसी की ताकत से आगे बढ़ रही है। राष्ट्र निर्माण एवं जन सेवा के लिए सदैव संकल्पित, अंत्योदय के संकल्प से सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण के स्वरूप में प्रभावी परिवर्तन आए हैं। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं। सेवा ही समर्पण सेवा ही अभियान हमारा लक्ष्य है । भाजपा एक दल नहीं एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है जनकल्याण है।

इसी क्रम में अंधियारी बाग में महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, मिर्जापुर में अध्यक्ष राजेश गुप्ता, हुमायूंपुर में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, हनुमंत नगर में डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, रंजूला रावत, जटे पुर में ओम प्रकाश शर्मा, रुस्तमपुर में अच्युतानंद शाही, कृष्ण नगर में इन्द्र मणि उपाध्याय,राजेन्द्र नगर में राहुल श्रीवास्तव, गोरक्ष नगर में बृजेश मणि मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, दयानंद शर्मा, माया बाज़ार में जितेन्द्र चौधरी जीतू, रणविजय शाही, श्वेता श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्षगण अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महानगर के सभी बूथों पर स्थापना दिवस मनाया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages