बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस, स्वाट टीम बस्ती व सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास के द्वारा जन सेवा केन्द्र से ताला तोड़ कर चोरी करने वाले प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को 03 लैपटाप व नगद 6000 रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष मुण्डेरवा द्वारिक प्रसाद मय हमराह टीम, प्रभारी स्वाट उप निरिक्षक संतोष कुमार मय हमराह टीम तथा प्रभारी सर्विलांस सेल उप निरिक्षक शशिकान्त के संयुक्त प्रयास के द्वारा जन सेवा केन्द्र से ताला तोड़ कर चोरी करने वाले प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों अभिषेक यादव पुत्र राम संवारे यादव निवासी हरखौलिया उर्फ मटियरिया थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र 24 वर्ष, अखिलेश यादव पुत्र गुरुशरण यादव निवासी हरखौलिया उर्फ मटियरिया थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष और विपिन यादव पुत्र राजकेश यादव निवासी हरखौलिया उर्फ मटियरिया थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र 21 वर्ष को 03 लैपटाप व नगद 6000 रूपये के साथ मुखबिरी सूचना के आधार पर गोदमवा मोड़ बस्ती से समय करीब 1 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment