बस्ती। मंगलवार को श्रीराम विश्ववीर सेना की बैठक मण्डल अध्यक्ष अभिनय कुमार दूबे की अध्यक्षता में पिकारा शिव गुलाम मोहल्ले में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि श्रीराम विश्ववीर सेना के सदस्य भगवान श्रीराम के मर्यादा और आदर्शों की स्थापना के दिशा में कार्य करे और निराश्रितों को सहारा दे।
बैठक में श्रीराम विश्ववीर सेना के विस्तार, जन भागीदारी बढाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनूप त्रिपाठी, पवन कुमार, राजेश द्विवेदी, प्रमोद उपाध्याय, वेद प्रकाश मिश्र, विरेन्द्र यादव, अरविन्द वर्मा, गंगाराम, रामशंकर पाण्डेय, कपिलमुनि उपाध्याय, मृत्युजंय त्रिपाठी के साथ ही अनेक सदस्य शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment