<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 7, 2025

तीर्थ पुरोहित पंडा समाज ने अयोध्या में विशाल श्रीराम शोभा यात्रा निकाला


अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में तीर्थ पुरोहित पंडा समाज द्वारा विशाल श्रीराम जुलूस यात्रा निकाला गया। यह यात्रा टेढ़ी बाजार से लेकर राम मंदिर के मुख्य द्वार तक निकाला गया। यात्रा का नेतृत्व तीर्थ पुरोहित राजेश महाराज, दुर्गेश महाराज, प्रदीप महाराज, ओमप्रकाश महाराज आदि ने किया।
बता दे की रामनवमी के अवसर पर यह पहली बार श्रीराम यात्रा निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में पांडा पुरोहित समाज के लोग उपस्थित रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए राजेश महाराज ने कहा कि राम मंदिर बनने के उपलक्ष में अयोध्या में पांडा पुरोहित समाज की ओर से विशाल श्रीराम जी के स्वरूप के साथ यात्रा निकाली गई। जबकि पुरोहित दुर्गेश महाराज ने कहा कि यह यात्रा अब हर वर्ष अब  निकाली जाएगी। इस यात्रा में शामिल सभी राम भक्तों का धर्म कांटा निकट पुरोहित प्रदीप पांडे की ओर से जुलूस यात्रा का स्वागत सम्मान किया गया। भगवान श्रीराम के स्वरूपों का पूजन अर्चन आरती किया गया। पुरोहित ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि इस यात्रा में पांडा पुरोहित समाज के सभी लोगों का विशेष योगदान रहा। यात्रा में राम भक्त भक्ति मई गीत पर नाचते गाते झूमते दिखे।
यात्रा का समापन राम मंदिर के मुख द्वार पर विशेष आरती पूजन के उपरांत किया गया। श्री राम जुलूस यात्रा में आए हुए सभी हजारों राम भक्तों के प्रति राजेश महाराज दुर्गेश महाराज प्रदीप महाराज ओमप्रकाश महाराज रामबरन महाराज दिलीप महाराज ने  आभार  ज्ञापित  कर स्वागत सम्मान किया।
इस यात्रा में प्रमुख रूप से धर्मराज पांडेय, जयप्रकाश, कलिकानंद जी महाराज, महँगू पांडे, छोटू पांडे, रंजीत पांडे, श्रीकांत  पांडेय, अमरजीत सहित पंडा पुरोहित समाज के हजारों लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages