![]() |
डॉ वी के वर्मा |
प्रमुदित धरा हुई रसवन्ती।
हैनिमैन की आज जयन्ती।
डॉ० हैनिमैन जी सचमुच।
त्याग दया के थे प्रतिमूर्ति।
अद्भुत उर्जा उनके भीतर।
थी कितनी उनमें स्फूर्ति।
होमियोपैथी औषधियों के।
हैनिमैन जी जनक कहाये।
अपनी कर्मठता से जग को
यह सस्ता उपचार बताए।
होमियोपैथी औषधि के थे।
डा0 हैनिमैन निर्माता।
उनके ऊपर अब भी करती।
गर्व हमारी भारत माता।
आओ डा0 हैनिमैन का।
जन्म दिवस हम लोग मनाये।
उनके श्री चरणों में वर्मा।
श्रद्धा रूपी सुमन चढ़ाए।
डा० वी० के० वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती
नोडल अधिकारी मेनस्ट्रीमिंग ऑफ आयुष/
अध्यक्ष-रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी बस्ती, उ. प्र.
No comments:
Post a Comment