बस्ती। भारतीय जनता पार्टी का 46वाँ स्थापना दिवस रविवार को जिले के सभी बूथों पर मनाया गया, संगठन के कार्यकर्ताओ ने अपने घर पर झन्डा लगाते हुए सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर किया, इसके साथ ही भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने पार्टी ध्वज फहराया और भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
स्थापना दिवस को पर्व की तरह मनाते हुए कार्यालय परिसर को फूलों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा, “आज हम सब कार्यकर्ता एक यात्री के रूप में इस संगठनात्मक यात्रा में सहभागी हैं। हम सभी का यह संकल्प है कि अथक परिश्रम के साथ संगठन को और अधिक ताकतवर बनाते हुए आगे बढ़ाएँगे।”
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश विकास के सूरज से आलोकित हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत माता का गौरव सर्वोच्च शिखर पर पहुँच रहा है।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, अनूप खरे, दिनेश प्रताप सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, प्रत्युष सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अंकुर वर्मा, राकेश शर्मा, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, अमित सिंह, गौरव अग्रवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment