बस्ती। कायस्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव अवसर पर 12 अप्रैल शनिवार को दिन में 3 बजे से भगवान चित्रगुप्त मंदिर निकट गौरीदत्त धर्मशाला से गांधीनगर होते हुये कम्पनीबाग से मालवीय रोड होते हुये धर्मशाला स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन होगा।
यह जानकारी देते हुये कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति देने में बिलम्ब किया गया इसके बावजूद शोभा यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
No comments:
Post a Comment