बस्ती। हरैया विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय गजियापुर के परिसर में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान और शिक्षक नेताओं ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, शिक्षिका एकता सिंह, मधु सिंह के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और बैज अलंकरण करके स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिससे बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शक झूम उठे। विद्यालय की छात्रा शिखा, पीहू, रोशनी, सारिका, साक्षी, सृष्टि, मानसी के द्वारा सरस्वती वंदना और प्रिया, शशि, माही, मोहिनी, प्रियांशी, सलोनी और अनुष्का द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सुशांत, विवेक, राधिका आदि द्वारा विकास गीत और प्रिया, सलोनी द्वारा राधा कृष्ण गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। अक्षिता, अल्फिया, प्रियांशी आदि द्वारा दिल है छोटा सा छोटी सी आशा गीत प्रस्तुत किया गया। सर्वेश, आदित्य, आदर्श, राज, आदि द्वारा छोटे सपने हों सपने तो अपने हों गीत और राज, आदर्श, सरस, आदित्य, सर्वेश, पीहू, प्रिया, रोशनी, सलोनी द्वारा सोशल मीडिया से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया। साक्षी, सारिका, प्रिया, पीहू, शिखा, शशि, माही, मानसी, प्रियांशी, रोशनी द्वारा होलिया में उड़े रे गुलाल गीत कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोग और अभिभावक कार्यक्रम देखकर झूम उठे। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस ग्रामीण अंचल के परिषदीय विद्यालय में इस तरह का शानदार आयोजन काबिले तारीफ है। कहा कि इस तरह का शानदार सांस्कृतिक आयोजन शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है जो कि बेहतर पठन-पाठन के माहौल में बहुत ही सहायक है। कार्यक्रम को शिक्षक नेता रामसागर वर्मा, सन्तोष कुमार शुक्ल, राजकुमार तिवारी, सत्यराम वर्मा, राम प्यारे, गिरजेश बहादुर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रधान रामू यादव, प्रधान प्रतिनिधि संजीत सिंह, राम सहाय, छोटेलाल हनुमान दुबे, उपेंद्र तिवारी, बृजेंद्र पाण्डेय, शोभाराम वर्मा, सुधीर सिंह, विजय वर्मा, रामनयन, विजय प्रकाश, रामतौल शर्मा, राजेश वर्मा, सुनील कुमार, राम जतन वर्मा, आनंद कुमार, विनोद कुमार सिंह, रीना दिवाकर, सोनम सिंह, धनपता पाण्डेय, सत्यवती सिंह, आरती देवी, माधुरी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment