<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 16, 2025

देवेश श्रीवास्तव बनें गोरखपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश तिवारी ने नये जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा की। जनार्दन तिवारी को जिला अध्यक्ष और देवेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया है।  निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पटका पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया। महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, चिरंजीवी चौरसिया, पुष्प दंत जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, डॉ सत्या पाण्डेय, अमिता गुप्ता अन्य लोगों ने पटका और माला पहनाकर नये गोरखपुर महानगर अध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव वार्ड मंत्री से लेकर वार्ड अध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष, महानगर मंत्री, महानगर उपाध्यक्ष, महानगर महामंत्री के पद को सभाल चुके हैं।

सर्वप्रथम गोरक्षनाथ मंदिर दर्शन करने के पश्चात माधव धाम संघ कार्यालय, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

इन्होंने दी बधाई 

माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी महाराज, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,  सांसद रवि किशन,विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, विनोद पाण्डेय, महामंत्री अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्र मणि उपाध्याय,  वरिष्ठ पदाधिकारी गण व महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण सहित लोगों ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages