<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 26, 2025

भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वागत से अभिभूत हो संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान


बस्ती (रुधौली)। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के रुधौली विधानसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। लक्ष्मणपुर से लेकर गौरा तक विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष का काफिला जैसे ही विधानसभा सीमा लक्ष्मणपुर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने जोश से उनका स्वागत किया। इसके बाद जिनवा, सल्टौआ, कनेथू, पचमोहनी, सोनहा चौराहा, बैडवा मंदिर, भानपुर नगर पंचायत, पटखौली, बरगदवा, रुधौली बाजार, विशुनपुरवा, दसिया, मानिकचंद, पैडा एवं गौरा तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इस पूरे भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ रहे।

जिलाध्यक्ष के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के समर्थन में नारेबाजी होती रही और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने भी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यकर्ताओं के इस जोश और अपार समर्थन से अभिभूत जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनका परिवार है और वे 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही उनका सम्मान है और वे हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

जिलाध्यक्ष ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages