<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 16, 2025

विवेकानन्द मिश्र को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने से मजबूत होगा संगठन- अभिनव उपाध्याय


बस्ती। विवेकानंद मिश्रा को दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी   जिलाध्यक्ष घोषित किये जाने की खबर मिलते ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर मिष्ठान्न वितरण के साथ ही पटाखे फोडकर खुशियों को साझा किया रोडवेज तिराहे पर भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विवेकानंद मिश्रा  को पुनः  जिलाध्यक्ष चुनें जाने पर आतिशबाजी करके एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नें एक कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है निश्चित रूप से विवेकानंद के नेतृत्व में बस्ती भाजपा संगठन और सशक्त होगा।  शीर्ष नेतृत्व और असम प्रदेश प्रभारी  पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रति कार्यकर्ता आभारी है ।
विवेकानन्द मिश्र को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालोें में  पंकज श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, सचिन मिश्र, राज कुमार यादव, बसंत कुमार, अंबरीश त्रिपाठी, वैष्णव सिंह, आलोक पांडेय, पप्पू यादव, कनकजीत पांडेय, अश्वनी मिश्रा, मंटू उपाध्याय, पवन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages