बस्ती। राष्ट्रीय कायस्थ समागम में जिलाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बस्ती के प्रतिनिधि मंडल ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन गाजीपुर के ऐतिहासिक लंका मैदान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी की लडाई के समय ही कायस्थ महासभा का गठन हुआ जिसके अध्यक्ष डॉ0 राजेंद्र प्रसाद भी रहे, ऐसे देशभक्तो के नेतृत्व में इस समाज ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया। उन्होंने कायस्थ समाज द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण ने पूर्ण निष्ठा से जिस आंदोलन को चलाया किन्तु इतना समय बीत जाने के बाद भी किसी भी पार्टी ने कायस्थ समाज को योगदान के अनुसार हिस्सेदारी नहीं दिया। अब ये आवश्यक हैं कि हम आलोचनाओं को छोड़कर अपने हक की लडाई को अंजाम तक पहुंचाये। उन्होंने देश के विभिन्न भागों से आये लोगों से अपील किया की कोई रूठें नहीं, कोई छूटे नहीं। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष एवं विभिन्न जनपदों एवं प्रांतो से आये लोगो ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चित्रगुप्त महराज की स्तुति एवं आरती से हुआ। बस्ती से गए प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा, प्रदेश सचिव सौरभ सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष डा0 वी के श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष अपराजिता सिन्हाश् वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। गाजीपुर कायस्थ महासभा के द्वारा प्रतिनिधि मंडल का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय समागम से सफलतापूर्वक लौटे सदस्यों को महासभा बस्ती की कार्यकारिणी ने बधाइयां दी। बधाई देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई राजेश श्रीवास्तव, संयोजक ई देवेंद्र श्रीवास्तव, विनय प्रकाश, सचिन, राजेश कुमार, संदीप, दीपक तरुण, नागेंद्र, उमेश, नम्रता, ललिता, अनुपमा आदि शमिल रहे।
No comments:
Post a Comment