बस्ती। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वनाथ चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कई दशक बाद कांग्रेस ने पिछड़ा समाज के हाथों में जिले की जिम्मेदारी सौंपा है। जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही विश्वनाथ चौधरी को लोग बधाइयां देने लगे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर विश्वनाथ चौधरी ने नेतृत्व का आभार जताया है।उन्होने कहा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी का विस्तार करते हुये बूथ स्तर तक लोगों को बड़े पैमाने पर जोड़ा जायेगा और सभी को साथ लेकर, सबकी सहमति से पार्टी को जिला स्तर पर मजबूत करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। उन्होने बधाइयां देने वाले साथियों को भरोसा दिलाया कि उनका विश्वास कायम रहेगा।
विश्वनाथ चौधरी को बधाइयां देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, अफसर यू अहमद, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, डा. अलोक रंजन वर्मा, प्रशान्त वर्मा, कौशल किशोर श्रीवास्तव, बृजेश आर्या, विवेक श्रीवास्तव, प्रमोद दूबे, पंकज द्विवेदी, अमित प्रताप सिंह, डा. दीपेन्द्र सिंह, साधूसरन आर्या, महेन्द्र श्रीवास्तव शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment