इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश उमेश कुमार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उमेश कुमार को 24 मार्च को बिजली मंत्री आशीष सूद दिल्ली सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) कुमार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जयंत नाथ की जगह लेंगे, जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने 2023 में डीईआरसी का प्रोटेम अध्यक्ष नियुक्त किया था। अधिकारियों के मुताबिक, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) नाथ ने राष्ट्रीय राजधानी में नयी सरकार के गठन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
No comments:
Post a Comment