- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश अराजकता का केंद्र था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया - डॉ धर्मेंद्र सिंह
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के सभी दस मण्डलो में घर घर संपर्क अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ आज इसी क्रम में महानगर के अन्तर्गत राप्ती नगर मंडल,वार्ड रामजानकी नगर, महानगर गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति' के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर संपर्क अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/ विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया । इस मौके पर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, नि. महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह "आशु", पार्षद अशोक मिश्रा, महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, नि. मंडल अध्यक्ष अजय मणी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ सरकार की उपलब्धियां की पुस्तिका व फोल्डर लेकर घर-घर संपर्क किया ।
उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा ,सुरक्षा और सुशासन की नीति आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आठ वर्ष में शून्य से शिखर पर पहुंचा है।
2017 से पहले उत्तर प्रदेश अराजकता का केंद्र था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने राज्य को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया।
प्रदेश में पहले मात्र 12 मेडिकल कॉलेज थे जबकि अब उत्तर प्रदेश वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज की ओर बढ़ रहा है। 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी और माफिया राज था लेकिन अब अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है जिससे वे कानून तोड़ने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हो रहे हैं।
श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय स्थापित कर उन्हें शिक्षा व सुरक्षा दी जा रही है।
भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है देश की अर्थव्यवस्था में 9.2 प्रतिशत का योगदान कर रहा उत्तर प्रदेश ।
धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का बढा सम्मान प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ 2025 में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
घर घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में महानगर पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment