<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 26, 2025

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों में जुटे आयोजक


बस्ती। जिला मुख्यालय पर स्थित पंडित अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम में 06 अप्रैल को पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त कवि गोपालदास नीरज की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन सांय 05ः00 बजे किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संरक्षक डॉ0 देवेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया है कि साहित्य को बढ़ावा देने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन निरन्तर होना चाहिए।

गोपालदास नीरज ऐसी शख्सियत थे जिन्हे भारत सरकार ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में दो-दो बार सम्मानित किया। पहली बार उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया उसके बाद पद्म भूषण सम्मान मिला। यही नही फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ गीत लिखने के लिए उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार तीन बार लगातार मिला। उनकी स्मृति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि कवि सम्मेलन के आयोजन से आने वाली पीढ़ियों को सास्कृतिक और साहित्यिक विरासत की जानकारी मिलेगी।

कार्यक्रम के निदेशक कवि रामकृष्ण लाल जगमग ने कहा कि कवि सम्मेलन साहित्य और संस्कृति का हिस्सा है। भारत में कवि सम्मेलनों का स्वर्ण युग रहा है। एक समय था जब हर राष्ट्रीय और धार्मिक पर्वो पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता था लेकिन इधर कुछ कमियां आयी है। साहित्य को बढ़ावा देने के लिए 06 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि 06 अप्रैल को रामकृष्ण लाल जगमग की 9वीं कृति ‘‘नन्हे मुन्हो’’ का संसार का लोकार्पण तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जायेगा। 

इस सम्मेलन में कवि डॉ0 सर्वेश अस्थाना, नदीम फर्रूख, डॉ0 सुरेश अवस्थी, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी दीपक, शंशाक नीरज, राव अजत शत्रु, डॉ0 सबा बलरामपुरी, डॉ0 रामकृष्ण लाल जगमग, प्रोफेसर शैलेश गौतम, राहुल शर्मा, महेश श्रीवास्तव, श्याम त्रिवेदी पंकज, डॉ0 विनोद उपाध्याय, श्री रंग पाण्डेय तथा शाहबाज तालिब प्रतिभाग करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages