<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 26, 2025

जनपद आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का भव्य स्वागत


बस्ती। बुधवार को कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का पार्टी नेताओ, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। यहां से कांग्रेस जन नारा लगाते हुये दक्षिण दरवाजा, रोडबेज तिराहा होते हुये कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां आयोजित सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उपस्थित पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुये कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास होगा कि जिला, तहसील, ब्लाक, नगर पंचायत, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत हो तभी आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुये जीत हासिल कर सकेगी। 
विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनियां  गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मार्ग दर्शन में कांग्रेस की खोयी हुई राजनीतिक प्रतिष्ठा को वापस दिलाने के लिये सभी कांग्रेसजनों को पूरी ताकत झोंकनी होगी। 
नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से आदित्य त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, अमित सिंह, अतीउल्ला सिद्दीकी, डा. मारूफ अली, डा. शीला शर्मा, मंजू पाण्डेय, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, जगदीश शर्मा, रंजना सिंह, नीलम विश्वकर्मा, सन्तराम गौतम, रामधीरज चौधरी, राम सिंह, सलमा अफसर, सिद्दीक अहमद, दिलीप श्रीवास्तव, पप्पू चौधरी, रमेश चौधरी, शुभम गांधी, प्रशान्त, सीमा निषाद के साथ ही हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages