गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की कार्यकताओं ने महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार कमलेश पासवान व विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कमलेश पासवान ने कहा कि सशक्त नारी विकसित भारत, सुसंस्कृत समाज व सशक्त राष्ट्र को आकार देने में अद्वितीय योगदान दे रही नारी शक्ति को नमन । मोदी सरकार ने हमेशा नारी शक्ति का सम्मान किया है। नय भारत के निमार्ण में अग्रणी भूमिका। मोदी सरकार में महिलाएं अपनी प्रतिभा के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। लखपति दीदी योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना से सुरक्षित हो रहा बालिकाओं का भविष्य, उज्ज्वला योजना ने धुएं से दिलाए मुक्ति, तीन तलाक पर प्रतिबंध से मुस्लिम महिलाएं हुई सशक्त।
उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधीनयम अथवा महिला आरक्षण विधेयक भारतीय संसद में प्रस्तुत किया गया वह विधेयक है इसके पारित होने से संसद में महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत सुनिश्चित हो जाएगी।
महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिला ग्राम प्रधान और पंचायतों में भागीदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की है जिससे वे राजनीति में आगे बढ़ सके। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सरकार द्वारा करवाई जाती है और आर्थिक सहायताप्रदान की जाती है।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में ..
अमिता शर्मा- अधिवक्ता, सुमन सिंह- प्राचार्य, डॉ सरिता सिंह- स्वास्थ्य कार्यकर्ता कुष्ठ नियंत्रण, डॉ रीता मिश्रा -पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं एकेडमी गरीब बच्चों का संचालन, सपना पांडे- एनजीओ सिविल डिफेंस, सरिता उपाध्याय -स्वयं सहायता समूह टिफिन कार्य, सरोज साहनी- स्वयं सहायता समूह समूह, रागिनी सरकारी -बुटीक, केशरी देवी- स्वयं सहायता समूह, रिंकू शुक्ला -स्वयं सहायता समूह, अर्चना मिश्रा- एनजीओ, सीमा मिश्रा- मेडिसिन व्यापारी, मंजू शुक्ला- समाजसेवी, रेखा रानी शर्मा- असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकला को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत, अमिता गुप्ता, रागिनी जायसवाल, रानी मिश्रा, मीना श्रीवास्तव, रत्नेश मोर्या, ममता गुप्ता, ममता जायसवाल सहित महिला मोर्चा महानगर उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment