<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 18, 2025

सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मिश्र का हुआ फूल मालाओं के साथ स्वागत


बस्ती । सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय की संस्तुति पर महासचिव ठाकुर शिवम सिंह ने अनिल मिश्र को सवर्ण आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। अनिल मिश्र को सवर्ण आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किये जाने पर संगठन पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रवि कुमार शुक्ल के साथ अनिल मिश्र का अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि उन्हें संगठन स्तर पर जो दायित्व दिया गया है उसका निष्ठा से पालन करने के साथ ही सवर्ण समाज के हित के लिये समय-समय पर रचनात्मक प्रयास किये जायेंगे।
स्वागत करने वालोें में मुख्य रूप से सवर्ण आर्मी के जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्र,मनोज पंकज सिंह, वैभव शुक्ल, विपिन सिंह के साथ ही बलेन्द्र पाल, सत्येन्द्र सिंह, सदानन्द दूबे, अरूण शुक्ल, ब्रम्हानन्द शुक्ल, महेन्द्र दुबे, पूजा चौबे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages