<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 13, 2025

दो चोर मनौरी से गिरफ्तार


बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सर्विलान्स सेल की मदद से ग्राम हवेलीखास मे हुयी चोरी से सम्बधित माल के साथ 02 चोरों को गिरफ्तार किया गया।

थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी टीम बस्ती व सर्विलान्स सेल बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत ग्राम हवेलीखास व थाना कोतवाली में चोरी करने वाले दो चोरों को मनौरी से पालिटेक्निक चौराहे की तरफ जाने वाली मोड़ के पास से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से सफेद धातु का सिक्का,चोरी करने वाले अन्य उपकरण व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया।  

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में ग्राम हवेलीखास मे एक बंद मकान में 26, 27 जनवरी को अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुस कर चोरी करने के सम्बंध मे आवेदिका श्रीमती विन्द्रवासनी मिश्रा पत्नी स्व0 जय प्रकाश मिश्रा निवासी हवेली खास बड़ेबन थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 21/25 धारा 331(4),305 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।  थाना पुरानी बस्ती पुलिस, एसओजी व सर्विलान्स सेल की मदद से उपरोक्त मुकदमें से संबंधित दो चोरों को गिरफ्तार किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1.मोहम्मद अहमद खान पुत्र शाहिद अली खान वर्तमान पता जयपुरवा थाना कोतवाली बस्ती जनपद बस्ती स्थानीय पता रामपुर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष।

2.अशोक कुमार तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी नि0 202 ओरीजोत कटेश्वर पार्क गाधीनगर बस्ती बेलवाडाडी बस्ती उम्र 24 वर्ष । 


*बरामदगी का विवरण-*

1.एक अदद सफेद धातु का सिक्का।

2.एक अदद पिलास नीले रंग।

3.02 अदद पेचकस छोट व बड़ा।

4.चोरी करने वाला राड।




*अभियुक्त मोहम्मद अहमद खान का आपराधिक इतिहास -*

1.मु0अ0सं0 129/23 धारा 380,411,414,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

2.मु0अ0सं0 136/23 धारा 380,411,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

3.मु0अ0सं0 137/23 धारा 380,411,427,457 IPC थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

4.मु0अ0सं0 490/23 धारा 394,411 IPC थाना गाजीपुर जिला लखनऊ उत्तरी ( कमिश्ररेट लखनऊ )।

5.मु0अ0सं0 492/2023 धारा 41,411 IPC थाना गाजीपुर जिला लखनऊ उत्तरी ( कमिश्ररेट लखनऊ )।

6.मु0अ0सं0 0493/23 धारा 3/25 आयुध अधिनिमय थाना  गाजीपुर जिला लखनऊ उत्तरी ( कमिश्ररेट लखनऊ )।

7.मु0अ0सं0 505/23 धारा  392,411 IPC थाना चिनहट जिला लखनऊ पूर्वी ( कमिश्ररेट लखनऊ )।

8.मु0अ0सं0 69/24 धारा 3(1) UP गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

9.मु0अ0सं0 21/24 धारा 331(4),305, 317(2) BNS  थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।


*अभियुक्त अशोक कुमार आपराधिक इतिहास -*

1.मु0अ0सं0 21/24 धारा 331(4),305, 317(2) BNS  थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।



*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1.थानाध्यक्ष श्री महेश सिंह थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

2.SOG प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय मय टीम जनपद बस्ती।

3.सर्विलान्स सेल प्रभारी शशिकान्त मय टीम जनपद बस्ती।

4.उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

5.का0 विशाल मिश्रा,का0 सचिन कुमार,का0 राजन गौड़ थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages