बस्ती। गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा शनिवार को अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में होली मिलन समारोह का आयोजन गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोचार और लोगों के मस्तक पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय हर्षित द्वारा ‘हुआ है आज मेरा दिल दीवाना होली में’ गीत प्रस्तुत किया गया इसके बाद पूरा ऑडिटोरियम तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गायक पंकज गोस्वामी, सृष्टि दूबे और बाबा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली खेले रघुवीरा आदि एक से एक बढ़कर फगुआ गीत प्रस्तुत किया गया।
हरैया विधायक अजय सिंह, विक्रमजोत प्रमुख केके सिंह और अन्य द्वारा कई फगुआ गीतों की प्रस्तुति ढोल मजीरे के साथ दी गई। विधायक की शानदार प्रस्तुति पर पूरा ऑडिटोरियम फगुआ गीतों से झूम उठा। समारोह में शामिल होने के लिए जनपद वासियों का उत्साह काबिले तारीफ था। स्थित यह थी कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले ही ऑडिटोरियम खचाखच भर गया और बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। गुलाल और फूलों की एक दूसरे के साथ होली ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। महेश शुक्ला ने जनपद वासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि होली मिलन और सांस्कृतिक समारोह का उद्देश्य आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना और उन्हें अपने संस्कृति परंपराओं से जोड़े रखना भी है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय जयसवाल, सीपी शुक्ल, रवि सोनकर, अशोक सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, यशकान्त सिंह, प्रेम सागर तिवारी, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, सरोज बाबा, राम सिंगार ओझा, गोपेश्वर त्रिपाठी, रघुनाथ सिंह, जटाशंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, नीलम सिंह राणा, वीरेंद्र मिश्रा, दिवाकर मिश्र, सत्य प्रकाश सिंह, विनय शुक्ला, राजा ऐश्वर्यराज सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, अभय सिंह गुड्डू, सिद्धार्थ मिश्र, प्रत्यूष विक्रम सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, रामचरन चौधरी, चंद्रशेखर मुन्ना, अनिल पाण्डेय, आलम चौधरी, प्रभात गौतम, विमल पाण्डेय, अमित गुप्ता, जतिन गौंड, जितेंद्र यादव, सर्वेश, गिरीश पाण्डेय, आकाश, विकास, विश्वनाथ, सुभाष दूबे, वीरेंद्र शुक्ल, प्रवीन श्रीवास्तव, रोली सिंह, ममता सिंह, शालिनी मिश्रा, संध्या दीक्षित, अनीता अग्रहरि, किरन सिंह, लता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, डॉ एमके सिन्हा, कर्नल केसी मिश्र, अरविन्द दूबे, धु्रव चन्द्र प्रहलाद, प्रमोद, योगेश शुक्ल, संजय सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment