<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 7, 2025

डॉ शालिनी सिंह के समझाने बुझाने पर साथ रहने को हुए राजी


बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा पति पत्नी के 02 जोड़ों को आपसी मनमुटाव दूर कर साथ रहने हेतु राजी खुशी कर घर भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़ो सुमन पत्नी राहुल निवासिनी गौतम कड़सरी थाना लालगंज जनपद बस्ती और सोनिया पत्नी मोहम्मद फारुख निवासिनी गाजियापुर थाना रूधौली जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। इनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages