बस्ती। शनिवार को अनूसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एवं महादेवा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय आदि ने सांसद तनुज पुनिया का टोल प्लाजा के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।स्वागत के बाद कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि जमीनी धरातल पर कांग्रेस संगठन की मजबूती से ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन हो सकेगा। सांसद पुनिया ने कहा कि यूपी में गरीब, दलित, अल्पसंख्यक समाज के लोग चौतरफा उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में पहल करें। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य ने सांसद तनुज पुनिया को बस्ती जनपद के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि थाना, तहसील और अस्पतालों में गरीबों, दलितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उत्पीड़न के गंभीर मामलों पर भी तंत्र पूरी तरह ये चुप है।
सांसद तनुज पुनिया का स्वागत करने वालों में सिद्धार्थ नगर जिला अध्यक्ष काजी सुहेल, अहमद, गिरिजेश पाल, अनिल भारती, कुशल त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, आलोक रंजन, जयंत चौधरी, पिंटू मिश्रा, इं. राजबहादुर निषाद, अतिउल्लाह सिद्दीकी, चंद्रशेखर वर्मा,मुकेश कनौजिया, नवीन कनौजिया, रमेश चौधरी, अंकित कुमार, नितिन कुमार सोनकर, अवधेश सिंह, रामबचन, मंजू पाण्डेय, शकुंतला देवी, रितेश पाण्डेय, आरिफ, पंकज गौतम, सर्वेश शुक्ला, गुड्डू सोनकर , राम पराग चौधरी, राज कपूर , मुस्ताक अली, संदीप श्रीवास्तव, सोमनाथ संत, गंगा प्रसाद मिश्रा, यशराज कनौजिया के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment