बस्ती। शुक्रवार को अपना दल एस की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल की अध्यक्षता में लोहिया काम्प्लेक्स स्थिति पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर लोगों को पार्टी से जोड़े। पार्टी की पहचान उसकी नीतियों और संगठन के आधार पर होती है। कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाय। बैठक में बूथ स्तर कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य झिनकान चौधरी ने कहा कि अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के सड़क से सदन तक निरंतर आवाज उठाने का परिणाम है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल पाया। अभी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, हमें निरंतर आवाज उठाते रहने की जरूरत है। संचालन निसार अहमद ने किया।
मासिक बैठक में राम सिंह पटेल, शिवकुमार चौधरी, वन्दना पटेल, राम गोपाल कन्नौजिया, रमेश चंद्र गिरि, राम चन्द्र पटेल, संजय चौधरी, प्रदीप पटेल राणा, वेद प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी, सईद खान, रविन्द्र, गोलू, राज कुमार पांडेय, आस्मीन, गीता देवी, राजेश्वरी शर्मा, विद्यावती, प्रभावती, अंजलि, कल्पना, कविता,सावित्री देवी, सुभावती, सुमन, सुधा आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment