बस्ती। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी को उनके पांचवी पुण्य तिथि पर याद किया गया। उनके पैतृक गांव पिपराकला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि दीवान चन्द आखिरी सांस तक किसान हितों के लिये लड़े, उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। इस मौके पर दो लोगों ने रक्तदान किया।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्वान्चल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, गौरीशंकर चौधरी, शोभाराम ठाकुर, जयराम वर्मा, जगराम, रामकिशोर, हंसराज यादव, जर्नादन मिश्रा, राम सागर, आर.पी. चौधरी, प्रदीप किसान, आशीष अग्रहरि, प्रदीप प्रधान, सूर्य प्रकाश सिंह, हरिश्चन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, दिवान चन्द पटेल, विनोद कुमार आदि ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि मुण्डेरवा किसान आन्दोलन के दौरान तीन किसानों की शहादत के बावजूद वे चट्टान की तरह खड़े रहे और सरकारों को झुकना पड़ा। मामला लोकसभा में गूंजा, गन्ने का दाम बढा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम शव्द, रामशंकर यादव, रामफेर, चन्द्र प्रकाश, ओम प्रकाश, हृदयराम, दूधनाथ, कन्हैया प्रसाद, तिलकराम, ब्रम्हदेव, रामदास, हरिशंकर पाण्डेय, बब्ली चौधरी, राजेन्द्र कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment