महादेवा (बस्ती)। विकास खण्ड बनकटी महादेवा बाजार नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिन बुधवार को अयोध्या धाम से आये हुए विद्याधर भारद्वाज जी ने कहा कि जब तक जीवात्मा और परमात्मा के बीच में यह जो सूक्ष्म आवरण अर्थात माया जब तक इसे हरी ना चुरावे तब तक जीव उसे दिव्य रस का अधिकारी नहीं बनता। भगवान श्री कृष्ण ने असंख्य गोपियों के साथ महारास की लीला सम्पन्न किये। परब्रह्म जिसे अपना रस देना चाहते हैं उसी की आंखों से माया का घूंघट उठा देते हैं। जहां उसे ब्रह्म का अपरोक्ष साक्षात्कार हुआ उसे दिन ब्रश का एक बार रसास्वादन किया कि वह महारास का परम पात्र बन गया। गोपियों के चीरहरण के प्रसंग पर पूज्य महाराज श्री ने कहा गोपी रूपी जीव की बुद्धि रूपी गोपी में अज्ञान रूपी जो आवरण दुकूल पड़ा है, उसे अज्ञान के आवरण का हरण करने वाले हैं श्री हरि। चीर हरण लीला अर्थात आवरण भंग लीला। एक बार जिसका आवरण हरण हो जाए तो वह जीव फिर संसार में भले ही रहे पर संसार की माया उसे प्रभावित नहीं कर सकती। माया में रहकर भी माया से जो निर्लिप्त रहे वही महात्मा है। भगवान श्री कृष्ण ने कामदेव का अभिमान दूर करने के लिए महारास का आश्रय लिया। जीवात्मा और परमात्मा के मिलन की रात्रि महारास की रात्रि है। महाराज में जितनी गोपिया आई थी वेद के मंत्र ही गोपी के रूप में आई थी। अक्रूर जी वृंदावन श्री कृष्ण दाऊ को मथुरा ले गए वहां पहुंचकर श्री कृष्ण ने कंस का वध किया। और भगवान अवंतिका पुरी उज्जैन में वेदांत शास्त्रों के अध्ययन के लिए गए। कुछ समय व्यतीत होने पर प्रभु श्री कृष्ण द्वारकाधीश बने और कालांतर में विदर्भ देश के राजा महाराज भीष्मक की पुत्री रुक्मणी से इनका विवाह संपन्न हुआ। भगवान श्री कृष्ण ने 16108 विवाह किये। भगवान श्री कृष्णा जो किए हैं वह मनुष्य नहीं कर सकता श्री कृष्ण की लीला ईश्वरी लीला है मनुष्य को चाहिए श्री राम के किए हुए को श्री कृष्ण के कहे हुए को जीवन में चरितार्थ कर अपना कल्याण प्रशस्त करें। श्री कृष्ण रुक्मणी मंगल सजीव झांकी का लोगों ने दर्शन किया मांगलिक गीत आरती का लाभ श्रोताओं ने प्राप्त किया।
Wednesday, March 26, 2025

माया में रहकर भी माया से जो निर्लिप्त रहे वही महात्मा

Tags
# उत्तर प्रदेश
Share This

About VOICE OF BASTI
उत्तर प्रदेश
Tags
उत्तर प्रदेश
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment