बस्ती। राना दिनेश प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० अशोक चौहान ने दिल्ली कार्यालय से मनोनयन पत्र जारी कर यह जानकारी दिया है । उन्होंने श्री राना को भेजे पत्र में लिखा है कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय के निर्देश पर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह के चाचा स्व० राना कृष्ण किंकर सिंह दो दो बार निर्दलीय विधायक, निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। राना दिनेश प्रताप सिंह भी जिला पंचायत सदस्य तथा बहादुरपुर से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने के अलावा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के सक्रिय पदाधिकारी श्री राना की गिनती जनपद के प्रमुख समाजसेवियों में शुमार की जाती है।
वर्तमान में आदर्श नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष एवं बहादुरपुर से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित रही इनकी धर्मपत्नी नीलम सिंह राना को भारत सरकार ने सेवा तथा विकास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और यूपी के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक प्रमुख का सम्मान दिया था।
अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री राना ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा है कि स्थानीय निकायों तथा पंचायतों को अधिकार संपन्न एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। 73 वाँ और 74 वाँ संविधान संशोधन लागू करने हेतु प्रदेश सरकार के मुखिया पूज्य योगी आदित्यनाथ जी एवं जिम्मेदार अफसरों से संवाद स्थापित किया जाएगा। श्री राना ने कहा कि गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रहे बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण, भारत के पहले केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री रहे डॉ सुरेन्द्र कुमार डे और स्वाधीनता सेनानी लाल सिंह त्यागी जैसे महापुरुष जिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर रहकर देश में पंचायतों को नई दिशा देने का कार्य किया हो ऐसी संस्था में उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत होना मेरे लिए गौरव की बात है। कहा राष्ट्रीय संरक्षक और पूर्व भाजपा सांसद तथा देश के दिग्गज व्यवसाई आर० के० सिन्हा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
No comments:
Post a Comment