<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 22, 2025

परमात्मा से प्रेम ही ईश्वर की अनुभूति - पं. राजेश पाण्डेय


बस्ती। अपरिवर्तनीय निष्ठा का नाम ही धु्रव है। निष्ठा नहीं बदलती है तो धुवत्व की प्राप्ति होती है। संसार के सम्मान और अपमान में कुछ नहीं रखा है। परमात्मा के प्यार में ही सब कुछ है। व्यक्ति, संगठन और सिद्धांत यह तीन घटक हैं आदमी की निष्ठा हमेशा सिद्धान्त के प्रति होनी चाहिए। यह सद्विचार हरैया विकासखण्ड के समौडी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास राजेश पाण्डेय सिंटू महाराज ने भक्ति महिमा का गान करते हुए व्यासपीठ से व्यक्त किया।
कथा को विस्तार देते हुये महात्मा जी ने कहा कि भोग भक्ति में बाधक है। बिना बैराग्य के भक्ति रोती है। परमात्मा जिसे अपना मानते हैं उसे ही अपना असली स्वरूप दिखाते हैं। मनुष्य परमात्मा के साथ प्रेम नहीं करता इसलिए ईश्वर का अनुभव नहीं कर पाता श्रीकृष्ण में पागल बनोगे तो शांति मिलेगी सब साधनों का फल प्रभु प्रेम है। भगवान की लीला का कोई भी पार नहीं पाया है। इस संसार में राजा हिरणाकश्यप हुए उसने अपने को ईश्वर घोषित किया। उसके ही घर में बालक के रूप में प्रह्लाद ने जन्म लेकर अपने पिता को ईश्वर मानने से मना कर दिया। वह भगवान विष्णु की आराधना में लीन रहे। हिरणाकश्यप ने कई यातनाएं दीं। अंत में भगवान ने नरसिंह भगवान का अवतार लेकर हिरणाकश्यप का वध किया। लोगों को हिरणाकश्यप के पापों से मुक्ति दिला दी। इसी प्रकार भक्त ध्रुव ने भी भगवान की भक्ति में लीन रहकर उस प्रकाश को पा लिया, जिसे पाने के लिए लोग पूरा जीवन तपस्या में लगा देते हैं।
 मुख्य यजमान राम सुमति मिश्र, सीता देवी, देवेंद्र नाथ मिश्र श्बाबू जीश्, धीरेन्द्र नाथ मिश्र, श्रीनाथ मिश्र, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धरणीधर मिश्र, रामफूल मिश्र, उमेश मिश्र, चन्द्र प्रकाश मिश्र, पशुपतिनाथ शुक्ल, विश्व प्रकाश मिश्र, राम जियावन शुक्ल, लालजी मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, महेंद्र मिश्र पटवारी, पवन शुक्ल, रामप्रसाद मिश्र, विजय मिश्र, भरत, हिमांशु तिवारी, संतोष मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, अनूप यादव, हरीश, गोपाल, रत्नेश, प्रभात, अत्रय, बाबूलाल, लल्लू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages