बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के हरैया विधानसभा के विक्रमजोत में शनिवार को प्रथम आगमन पर जिला पंचायत सदस्य विक्रमजोत प्रथम आदित्य प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों लोगों ने फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष का काफिला जैसे ही विधानसभा के फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पर पहुंचा कार्यकर्ताओं ने जोश से उनका भव्य स्वागत किया और फूलमालाओं से लाद दिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं के इस जोश और उत्साह के अपार समर्थन से अभीभूत होकर सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की सफलता की नींव रखनी है। आदित्य प्रताप पाण्डेय ने कहा कि हम सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बेहतर ढंग से काम करेंगे और पुनः 2027 में भाजपा की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता काफी खुश है इसलिए पूर्ण विश्वास है कि पुनः 2027 में भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी।
स्वागत के दौरान मुख्य रूप से भानु सिंह, अनादि मिश्रा, दीपक पाण्डेय, रजनीश मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, सुनील मौर्य,र मेश दुबे, हाकिम तिवारी, वीरेंद्र यादव, रघुनायक शुक्ल, पप्पू मिश्रा, प्रिंस पाण्डेय, नवनीत शुक्ला, राम भवन यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment