<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 28, 2025

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने के उपरांत विवेकानंद मिश्रा का कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान कप्तानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। जगह-जगह पर जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गांव-गांव, नगर-नगर भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे रहने का वचन दिया।
भव्य स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
अपने स्वागत से अभिभूत होकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और हम सभी मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
- इन स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत
जिलाध्यक्ष का काफिला दुधौरा, कप्तानगंज चौराहा, कल्याणपुर, एकटेकवा, दुबौला, हरदी, तेनुई, टिनिच, बभनगांवा, अंबरपुर, चकचई, गौर, बभनान, पचपेड़वा, हड़ही, तिवारीगंज, महाराजगंज आदि स्थानों से गुजरा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
- वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राधेश्याम कमलापुरी, आनंद सिंह कलहंस, जटाशंकर शुक्ल, अरविंद सिंह, वरुण पांडेय, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, रवि तिवारी, अंकुर मिश्र, पिंटू सोनकर, सुनील पांडेय, संतोष शुक्ल, अमित शुक्ल, विजय गुप्ता, प्रत्युष विक्रम सिंह, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages