महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के सिल्लों गांव के एक 16 वर्षीय किशोर का शुक्रवार शाम कपड़े के सहारे पेड़ से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया।श्रीनाथ शुक्रवार शाम को गांव के बच्चों के साथ होली खेल रहा था। इसके बाद वह अपने घर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह घर से निकल गया और फिर कभी वापस नहीं आया। गांव के पश्चिम ताल के किनारे कुछ बच्चे बकरी चराने गए थे, जहां उन्होंने श्रीनाथ का शव आम के पेड़ की डाल से लटकता हुआ देखा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौंड़ ने बताया कि अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। पूरा मामला संदिग्ध बताया जा रहा है, मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment