<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 19, 2025

डॉ0 शालिनी ने टूटते परिवार को साथ रहने के लिए किया राजी


बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा टूटते परिवारों को जोड़ने की पहल के तहत 02 शादी शुदा जोडों को आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने हेतु राजी कर भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 02 जोडें नसीमा पत्नी रजा निवासिनी बनहरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती और फातिमा पत्नी आकिब निवासिनी अमोली थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। इनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। किंतु अब दोनों पक्षों को महिला थाना प्रभारी डॉ0 शालिनी सिंह की कोशिशों और समझाने बुझाने के परिणामस्वरूप एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया। जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages