<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 8, 2025

demo-image

दिल्ली में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा- राजेश कमलापुरी

जनता ने विपक्ष के भ्रम को सिरे से किया खारिज, भाजपा पर जताया भरोसा - राधेश्याम कमलापुरी 

1001570802

बस्ती। दिल्ली विधानसभा तथा मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के शानदार जीत से कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं। जिले के गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी के अध्यक्षता में बभनान नगर पंचायत के महागौरी सिद्ध पीठ मंदिर पर पूजा पाठ कर जीत का जश्न मनाया और पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी तथा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र किसान मोर्चा राधेश्याम कमलापुरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि दिल्ली की सम्मानित जनता अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर किया। आम आदमी पार्टी के शीश महल सहित अन्य भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्ली की जनता ने भाजपा को अवसर दिया। भाजपा के राज में दिल्ली विकास का नया अध्याय लिखेगा। भाजपा नेता राजेश कमलापुरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। कहा कि मिल्कीपुर के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया कि अब जनता समाजवादी पार्टी के द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रम को समझ चुकी है। इस अवसर पर  पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, अमरनाथ कसौधन, राजेश अंगियार, शंभू कसौधन फागु गौड, गुल्ली राम कनौजिया, विवेक सिंह, प्रेम कमलापुरी, गौरी शंकर, रामबाबू कमलापुरी, रवि कसौधन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages