गोरखपुर। मिल्कीपुर श्री अयोध्या धाम के ऐतिहासिक प्रचंड विजय के पश्चात गोरखपुर प्रथम आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य व मिल्कीपुर चुनाव प्रभारी डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का महानगर नौसढ़ चौराहे पर कार्यकताओं ने गाजा बाजा, ढोल नगाड़ा के साथ प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के विकास का ही परिणाम है । डबल इंजन की सरकार के विकास पर मुहर है। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विचारों से ओतप्रोत होते हुए ऐतिहासिक प्रचंड जीत भारतीय जनता पार्टी को मिली है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में झूठ के शासन का अंत, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड विजय और मिल्कीपुर में रामलला के आशीर्वाद, पार्टी नेतृत्व, पीएम मोदी , सीएम योगी के नेतृत्व में, सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की और मिल्कीपुर की महान जनता के आशीर्वाद से प्रचण्ड विजय प्राप्त किया।
राजेश गुप्ता ने कहा कि विकास के प्रति समर्पित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर परमपूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के सशक्त नेतृत्व तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, कुशल संगठन शिल्पी उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी माननीय डॉ धर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य के कुशल दिशा निर्देशन में भाजपा को मिल्कीपुर में ऐतिहासिक विजय की सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं मिल्कीपुर के सम्मानित जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय मिल्कीपुर विधानसभा को विकास के पथ पर अग्रसर करेगी।
स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment