गोरखपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर अलवापुर स्थित मंदिर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी का दर्शन व पूजा अर्चना भारतीय जनता पार्टी महानगर अनूसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा अनुराग मझवार उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा अनुराग मझवार ने कहा कि उनका जीवन दर्शन एवं उनके विचार हमें सत्य और परोपकार के मार्ग पर चलने तथा समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध करते हैं।
इस अवसर पर गोरखपुर संत रविदास महासभा के अध्यक्ष विद्याधर, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, कृष्ण कुमार अनूसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष, क्षेत्र उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर, जितेंद्र सैनी, महानगर उपाध्यक्ष अखिलेश आर्य , अनुसूचित मोर्चा के आर्य नगर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार कनौजिया, महानगर मंत्री अजय गौतम, मंडल अध्यक्ष रिंकू भारती, युवा नेता रंजीत कुमार उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment