बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित साप्ताहिक स्वाध्याय एवं यज्ञ कार्यक्रम में मानवता के लिए यज्ञ किया गया। इस अवसर पर यज्ञ में आहुतियां दिलाते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि मानवता की सेवा करना ही ईश्वर के निकट जाने का सबसे अच्छा मौका है। वेद का संदेश है *आत्मवत सर्वभूतेषु* अर्थात समस्त आत्माओं को अपनी आत्मा के समान जानना। परमात्मा का एक ही उपदेश अपने जीवन में उतरने से ही जीवन सफल हो जाता है। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है पर दुर्भाग्य है कि मानव के पास हर समय रहने वाले उस ईश्वर से मानव स्वयं को दूर ही समझता है और उसे इधर उधर खोजता फिरता है और हर समय उसकी पूजा करते हुए स्वर्ग या जन्नत की मांग करते हुए उसी के भक्तों या बंदों से लड़ता झगड़ता रहता है यहां तक कि एक दूसरे के खून के प्यासे भी हो जाते हैं। अब गौरतलब है कि जो जिन्होंने परमात्मा का एक छोटा सा उपदेश नहीं माना क्या वह जन्नत में जाकर लड़े बिना रह लेंगे?
इस अवसर पर पुनीत राज, परी कुमारी, राजेश्वरी, रिमझिम, कार्तिकेय ने गायत्री मंत्र का सस्वर वाचन किया। कार्यक्रम में गरुण ध्वज पाण्डेय, नितीश कुमार, शिव श्याम, देवव्रत आर्य, डॉ अजय चौधरी, राधा देवी और गणेश आर्य ने विशेष सहयोग किया।
No comments:
Post a Comment