<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 3, 2025

demo-image

गायत्री शक्तिपीठ पर सामूहिक सहभोज के साथ सम्पन्न हुआ बसंत पर्व

जीवन का परम आदर्श अपने गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करना है - राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

1001552014

बस्ती । आज सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के प्रांगण में बसंत पर्व का आयोजन किया गया | 24 घंटे के अखंड गायत्री मंत्र जप, प्रातः काल यज्ञ एवं विद्यारंभ संस्कार के उपरांत सायंकाल भजन - प्रवचन, पर्व पूजन, दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ | उपस्थित सभी परिजनों ने सामूहिक सहभोज (भण्डारा) कर बसंत पर्व की शुभकामनाएं सभी को दिया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित परिजनों को बसंत पर्व के शुभकामनाएं दी | उन्होंने कहा कि जीवन का परम आदर्श अपने गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करना है, उसी में हमारी सारी प्रगति एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी पंडित रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि आज का दिन माता सरस्वती के भी प्राक्ट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है जो वाक की देवी हैं | जिनकी कृपा से मुनुष्य को विद्या की प्राप्ति होती है, इसलिए आज के दिन विद्यारंभ संस्कार कराए जाने का महत्व हमारे शास्त्रों में बताया गया है |
कार्यक्रम का उपसंहार वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने करते हुए कहा कि परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को अपने गुरुदेव का साक्षात्कार हुआ था, इसलिए उन्होंने अपने आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में स्वीकार करते हुए लोक मंगल की अनेकों योजनाओं के समुच्चय के रूप में युग निर्माण योजना की घोषणा की | कार्यक्रम का संचालन अरविंद पाठक ने किया | उन्होंने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ बस्ती सिद्ध पीठ के रूप में परम पूज्य गुरुदेव ने स्थापित किया था | आज प्रतिवर्ष सैकड़ो परिवारों को विभिन्न संस्कारों के माध्यम से अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ रहा है | कार्यक्रम में मुख्य रूप में कृपा शंकर पांडे, संजय पति त्रिपाठी,जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,के के पांडेय,विशाल, स्वामी दयाल तिवारी,महेश्वरानंद,राजकुमार,संतोष,दिनेश,शिवम,श्रवण कुमार,प्रभाकर,रमेश,अमन,रामराज आदि लोग उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages