पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में किया आयोजन
बस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भाजपा कार्यालय बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अगुवाई में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में पंडित उपाध्याय के विचारों और उनके मिशन को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत जिले के 2573 कार्यकर्ताओं से कुल 1,10,310 रुपये की समर्पण निधि एकत्र की गई। अभियान के संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल धन संग्रह नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति अपनत्व और समर्पण की भावना को प्रबल करना है।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा शुचिता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर कार्य करती है और जनता एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही आगे बढ़ती है। माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत हर ग्रामीण और शहरी बूथ पर कार्यकर्ताओं से 5 रुपये से 1000 रुपये तक का स्वैच्छिक योगदान प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम संयोजक वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनकी संगठन क्षमता को सराहते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था, "अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो देश का राजनीतिक परिदृश्य ही अलग होता।"
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment