बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ०प्र० का 60 वां स्थापना दिवस कलेक्ट्रेट कैम्पस स्थित कर्मचारी संघ भवन पर घूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी नेता राधेश्याम त्रिपाठी, रामस्वारथ चौधरी, अजीत कुमार सिंह, लालवन्द्र वर्मा, परशुराम एवं रघुवंश मणि यादव को माला पहना कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारी पुरोधा स्व० पी०एन० शुक्ल एवं स्व० बी०एन० सिंह को याद कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामअधार पाल एवं जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि आज जो कुछ कर्मचारी समाज को प्राप्त हो रहा है वह पूराने कर्मचारी पुरोधाओं की देन है। केन्द्र के बराबर वेतन, महंगाई भत्ता, नकदीकरण, बोनस, एल०टी०सी०, मृतक आश्रित नौकरी सहित तमाम अन्य मांगों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय नेतृत्व ने दिलाया। वर्तमान सरकारे पूर्व से मिलने वाले तमाम सुविधाओं को समाप्त कर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। जिसके लिए सभी को एकजूट होकर अपने मांगों को लिए निर्णायक आन्दोलन छेड़ना होगा।
विचार गोष्ठी को कलेक्ट्रेट कॉरी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष अभिशेक सिंह, उ०प्र० पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्या, लघु सिंचाई बोरिंग टेक्निशियन के अध्यक्ष सुबाष पाण्डेय, आई०टी०आई० कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिशंकर ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बदौलत कर्मचारी तमाम सुविधाओं को प्राप्त कर रहा है। कर्मचारी एकता के अभाव में सरकार सुविधाओं में कटौती कर उत्पीड़न कर रही है। सभी को एकजुटता दिखाते हुए संघटन को मजबूत करना होगा। वही कर्मचारी पुरोधाओं के प्रति सच्ची श्रद्वाजंली होगी।
गोष्ठी में ट्यूवेल टेक्निकल एशोसियन के मंत्री संतोष राव, राजस्व संग्रह अमीन संघ के पूर्व अध्यक्ष उमेश वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, चकबन्दी लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, राजेश कुमार, श्यामकरन यादव, संतोष चौरसिया, विनोद कुशवाहा, राधेश्याम श्रीवास्तव, पेन्शनर एशोसिएशन के मंत्री बद्री प्रसाद चौधरी, नन्द मोहन सिंह, राजेन्द्र चौधरी, अविनाश कुमार, चन्द्र प्रकाश, मुकेश मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहें।
No comments:
Post a Comment