बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा 03 शादी शुदा जोड़ों के मध्य मनमुटाव को दूर कराकर एक साथ रहने हेतु राजी कर हंसी खुशी विदा किया गया।
प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोड़ो को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। विदित हो कि ममता पत्नी रमेश निवासिनी बर्दहिया बाजार थाना कोतवाली जनपद संतकबीर नगर, दीपा पत्नी श्याम जी निवासिनी पटखौली राजा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती और रीता पत्नी राम विलास निवासिनी मैनहिया थाना नगर जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था। जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे।किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया। सभी जोड़ो (पति- पत्नी) को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।
No comments:
Post a Comment