बस्ती। नगर पंचायत नगर बाजार के खुटहन यानी कि अटल नगर वार्ड स्थत कंपोजिट विद्यालय में योग व वृद्धजन सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने वृद्ध जनों की आरती उतार कर सम्मानित किया। साथ ही बडी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया।
आयोजन को संबोधित करती हुईं चेयनमैन राना ने कहा कि योगासन से शरीर स्वस्थ होता है और तनाव दूर होता है। प्रतिदिन योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक शांति मिलती है। योगासन से हर तरह की बीमारी दूर की जा सकती है। कहा कि हर माह में एक दिन नगर पंचायत के एक वार्ड में योग दिवस व वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित करने के पीछे यह मंशा है कि लोग योगासन के प्रति जागरूक होकर उसे अपने दिनचर्या में शामिल करें और इस आयोजन से अपने बुजुर्गों का सम्मान करना सीखें। उन्होंने वार्ड के लोगों के साथ योग किया। जिला चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक परवेज आलम व श्रुति कुमार अग्रहरि ने योगासन सिखाए और उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
योगासन के बाद नीलम सिंह राना ने वार्ड के तीन वृद्ध जनों को माला व शाल पहनाकर सम्मानित व चरण वंदना किया। इस मौके पर आशीष सिंह, चंद्रमणि मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, यशराज, अरविंद निराला व सावित्री देवी समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment