बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना वाल्टरगंज का औचक निरीक्षण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण को जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना वाल्टरगंज का औचक निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया एवं जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शासन-प्रशासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए उनके पालन हेतु उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं ग्राम प्रहरियों को निर्देशित कर समस्त हिस्ट्रीशीटरों को चेक कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
No comments:
Post a Comment