गोरखपुर। प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने 17 जनवरी, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व आप पूर्वोत्तर रेलवे में ही मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त, 05 फरवरी, 1970 को जन्मे श्री प्रकाश चन्द्र जायसवाल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा से चयनित होकर भारतीय रेल यातायात सेवा के 1996 बैच के माध्यम से रेल सेवा में आए। आपकी पहली नियुक्ति वाराणसी मंडल में सहायक परिचालन प्रबन्धक के पद पर हुई। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने तत्कालीन अविभाजित पूर्वोत्तर रेलवे के समस्तीपुर मंडल, इज्जतनगर मंडल, वाराणसी मंडल एवं मुख्यालय में विभिन्न पदों-मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक, अपर मंडल रेल प्रबन्धक आदि पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया। श्री जायसवाल ने 2019 से 2024 तक लगभग 05 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर रेल विकास निगम लिमिटेड में महाप्रबन्धक के रूप में कार्य किया। रेल सेवा में आपको लगभग 28 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
आपको रेल प्रबन्धन एवं प्रशासन का गहन अनुभव है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।
No comments:
Post a Comment