<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 21, 2025

पूर्वोत्तर रेलवे को कबड्डी में मिला कांस्य पदक


गोरखपुर।  72वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 जनवरी, 2025  तक नागपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वाेत्तर रेलवे की कबड्डी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे से कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।

पूर्वाेत्तर रेलवे ने अपने पूल में रेलवे सुरक्षा बल को 34-13, दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद को 43-34 पूर्व मध्य रेलवे, पटना को 15-10 से परास्त कर पूल विनर होने का गौरव प्राप्त किया। 

अपने क्वार्टर फाइनल मैच में पूर्वोत्तर रेलवे ने पश्चिम रेलवे, मुंबई को 37 -21 से परास्त कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे को मध्य रेलवे, मुंबई से 37-23 से परास्त होना पड़ा। तृतीय स्थान के लिए हुए मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे, नई दिल्ली को 36-14 से परास्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। 

इस प्रतियोगिता में पूर्वाेत्तर रेलवे के नवनियुक्त खिलाड़ी अनिल कुमार को प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर एवं सुनील कुमार को बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब प्राप्त हुआ है। अध्यक्ष/नरसा, उपाध्यक्ष/ नरसा, महासचिव/ नरसा, सचिव/ नरसा एवं सहायक क्रीड़ा अधिकारी ने टीम के को अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं सहायक कोच कुंतु यादव, टीम प्रबन्धन तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

                                                                                                                                                          

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages